फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बोली BJP झूठ परोस रही: तीर्थ दर्शन योजना कमलनाथ सरकार में बंद नहीं हुई, बल्कि ज्यादा ट्रेनें चलाई थीं

Mon, 18 Apr 2022 09:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 19 अप्रैल को फिर से तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत कर रही है। कांग्रेस ने बीजेपी के तीर्थ दर्शन योजना बंद करने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में योजना बंद नहीं हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस ने तीर्थ दर्शन ट्रेन को रवाना करने के प्रमाण सामने रखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार 19 अप्रैल को फिर से तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस की सरकार ने तीर्थ दर्शन यात्रा बंद कराई। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने योजना बंद नहीं कराई। शिवराज सरकार से भी ज्यादा ट्रेनें 15 महीने में अलग-अलग धर्म स्थल पहुंची थी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर भाजपा और उसके नेता अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर झूठ परोस रहे है। विश्वास सारंग व भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा कह रहे हैं कि कांग्रेस सरकार में तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी गई थी, जबकि सच्चाई यह है कि कमलनाथ सरकार के मात्र 15 महीने के कार्यकाल में शिवराज सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल से ज्यादा ट्रेनें विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए रवाना की गई। चाहे तिरुपति बालाजी हो, वैष्णो देवी हो, काशी या बोधगया हो ,रामेश्वरम हो या सिख समाज के धार्मिक स्थल अमृतसर, पटना साहिब, आनंदपुर साहिब या अजमेर शरीफ हो, सभी धार्मिक स्थलों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रदेश के विभिन्न शहरों से रवाना की गई। उन्होंने कांग्रेस सरकार के समय तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेनों को रवाना करने के फोटो प्रमाण के तौर पर पेश किए हैं।
 
सलूजा ने कहा कि विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। दोनों झूठ बोलने में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं।बढ़ती गर्मी का असर भी इन दोनों पर नजर आ रहा है। बेहतर होगा, यदि झूठ परोसने के बजाय यह दोनों किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज कराए। सलूजा ने कहा कि यह योजना तो कोरोना की आड़ लेकर शिवराज सरकार ने बंद की थी। कोरोना काल में भाजपा के तमाम आयोजन, रैलियां, सभाएं, चुनाव तक चलते रहे परंतु यह योजना कोरोना की आड़ लेकर बंद कर दी गई थी। इन दोनों भाजपा नेताओं को तो अपनी शिवराज सरकार से इस विषय में सवाल पूछना चाहिए। साथ ही इन्हें अपनी सरकार से कमलनाथ सरकार की “जय जवान किसान ऋण माफी योजना, इंदिरा गृह ज्योति योजना “ जैसी कई जनहितैषी योजनाओं को बंद करने पर सवाल उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें