फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को बताया लापता, कहा- लोगों को जरूरत, लेकिन वह गायब हैं

Fri, 15 May 2020 10:05 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल

सार

  • पीसी शर्मा ने प्रज्ञा ठाकुर को लापता करार दिया
  • शर्मा ने कहा- लोगों को जरूरत हैं, लेकिन वह गायब हैं
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर लापता करार दिया है। शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के इतने अहम समय में जब लोगों को उनकी सेवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है, तो वह मैदान से लापता है। उनका ऐसा लापता होना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


शर्मा ने राजधानी में गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब कोरोना संकट के दौर में लोगों को खाने, चिकित्सा सहायता और ई-पास आदि के लिए निर्वाचन क्षेत्र में उनकी मदद की जरूरत है तो ऐसे में वह भोपाल से गायब हैं। 


उन्होंने कहा कि भोपाल की जनता ने उनको बड़े अंतर से विजयी बनाया और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं लेकिन वास्तव में यह बेहद दुखद है कि वह इतने अभूतपूर्व संकट की घड़ी में वह कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि भोपाल के पूर्व सांसद और प्रज्ञा के करीबी आलोक संजर ने कहा कि ऐसा लगता है कि शर्मा को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। वह (प्रज्ञा) अपने स्वास्थ्य मामलों के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 

संजर ने बताया कि प्रज्ञा ने बुधवार को पार्टी नेताओं की कोविड-19 के संबंध में बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया था। इसमें वह स्वयं (संजर) भी मौजूद थे।

जब इस बारे में शर्मा को बताया गया, तो उन्होंने कहा कि हमारी सहानुभूति उनके साथ है लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को इस संकट के समय सहायता मिल सके। लोगों को भोजन, ई-पास और अन्य बातों के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई भी लोगों की मदद करने नहीं आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें