फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: सीएम शिवराज के क्षेत्र में कांग्रेस नेता ने किया पुल का उद्धाटन, यह आरोप लगा दर्ज कराया केस

Sat, 03 Jul 2021 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। जिस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री को करना था, उस पुल का फीता खुद ही काट दिया। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा क्षेत्र में पुल का उद्घाटन पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता ने करके नए विवाद को जन्म दे दिया। सज्जन सिंह वर्मा पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, दो दिन पहले नसरूल्लागंज इलाके में सीप नदी पर बने पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना था, लेकिन कांग्रेस नेता व पूर्व पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने काट दिया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने ऐसे पुल का उद्घाटन कर दिया, जिसकी अभी फाइनल टेस्टिंग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में लोगों की आवाजाही उस पुल से होती है तो खतरा पड़ सकता है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-188 के साथ सज्जन सिंह वर्मा पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अधिनियम को आधार बनाकर कार्रवाई की है। 

सज्जन सिंह पर केस दर्ज
पुल उद्घाटन करने पर सज्जन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के लोग पुल लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि फीता कटने से पहले इस पर चलने की अनुमति नहीं थी, लेकिन सीएम के पास जनता के लिए समय नहीं है। मैंने पुल का उद्घाटन किया जिसके बाद लोगों ने धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन




सज्जन वर्मा ने सीएम को दी चुनौती
एफआईआर दर्ज होने होने के बाद सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनौती देता हूं, आप मुख्यमंत्री हो अपने आप को मध्य प्रदेश का राजा समझते हों, मेरे ऊपर एक नहीं 10 एफआईआर कर देना, लेकिन हमारे जनहित के काम रुकने वाले नहीं हैं। बुदनी विधानसभा क्षेत्र के लोग हजारों की तादाद में जमा होकर इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे और आंदोलन करेंगे। सज्जन वर्मा ने आगे कहा कि हमने हजारों करोड़ रुपये की सड़कें बनाई जिनका उद्घाटन भाजपा के सांसदों और नेताओं ने किया। एक छोटे से पुल का उद्घाटन लोगों की परेशानी को देखते हुए मैंने क्या किया बवाल मच गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें