फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: अवैध संबंध के चक्कर में पहले पिता को कुल्हाड़ी से काटा, फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा

Sat, 03 Jul 2021 12:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश में रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। जबलपुर में अवैध संबंध के शक में युवक ने पिता और पत्नी की हत्या कर दी और इसकी जानकारी खुद ही चाचा के घर जाकर दी। युवक का आरोपी है कि तीन दिन पहले ही दोनों को समझाया था, लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक बेटे ने पहले अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर पत्नी को मौत के घाट उतारा। इतना ही इस घटना की जानकारी युवक ने चाचा के घर जाकर खुद ही दी और फिर कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया। 

विज्ञापन


जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गोकलाहार गांव में 2 जुलाई की रात अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पिता के साथ पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

पिता और पत्नी को किया था सतर्क- आरोपी
तीन दिन पहले ही युवक ने अपने पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था, उसके बाद उसने दोनों को समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। जिसे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ विश्वासघात किया और पिता ने भी उसका भरोसा तोड़ा। बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


15 साल पहले हुई थी आरोपी की शादी
संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, 14 साल का एक बेटा और 12 साल की बेटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें