पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के साथ एक कार में मौजूद कांग्रेस नेता संजय यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह रिवॉल्वर ताने नजर आ रहे हैं।
दरअसल मध्यप्रदेश के पनागर में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हार्दिक को जमकर विरोध किया गया। इस दौरान उनपर जमकर अंडे फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। उनके साथ कांग्रेस नेता संजय यादव भी मौजूद थे। हार्दिक को घिरता देख कांग्रेस नेता ने रिलॉल्वर निकाल कर उनका विरोध कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा गया कि जब हार्दिक का काफिला पनागर में पहुंचा तो वहां कुछ युवकों ने हाथ में अंडे और काले झंडे लेकर उनका जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने की कोशिश करते हैं इस बीच कांग्रेस नेता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालते हैं और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ देते हैं। जिसके बाद इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
वहीं इस घटना पर हार्दिक ने कहा कि 'जबलपुर से पनागर जाते समय मेरे काफिले हमला किया गया। अंडे फेंके गए काले झंडे दिखाए गए लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।'