फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस नेता अरुण यादव का एमपी में 12 से 15 सीट लाने का दावा, कहा- पीएम के भाषण से 400 का नारा गायब

Mon, 20 May 2024 10:13 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी

सार

अरुण यादव ने बताया कि मोदी जी जो चुनाव के पहले अबकी बार 400 का नारा दिया करते थे वो गायब हो गया है। वो अपने भाषण में जिस भाषा शैली का प्रयोग कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि अब भाजपा को सरकार पुनः नहीं बनने वाली। 
विज्ञापन
कटनी पहुंचे कांग्रेस नेता अरुण यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच मप्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने एमपी में इंडिया गठबंधन की 12 से 15 सीटें आने का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी जी पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके भाषण से अबकी बार 400 पार का नारा गायब हो गया है। इस बार परिवर्तन की बयार है इसलिए वो कुछ बोलने लगे हैं। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव अल्प प्रवास पर रीवा से होते हुए कटनी पहुंचे थे, जहां मिशन चौक स्थित पार्षद कार्यालय में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ से भेंट करते हुए स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले की स्थिति पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में अरुण यादव ने बताया कि मोदी जी जो चुनाव के पहले अबकी बार 400 का नारा दिया करते थे वो गायब हो गया है। वो अपने भाषण में जिस भाषा शैली का प्रयोग कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि अब भाजपा को सरकार पुनः नहीं बनने वाली। 

अरुण यादव ने सोनिया गांधी राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सत्ता में आएगी। वहीं जिस तरह से नेता अभिनेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए ये कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि उन्हें कांग्रेस ने पद-सम्मान दिया लेकिन वो अपने स्वार्थ के लिए भाजपा में चले गए। रही बात लोकसभा चुनाव की तो 4 जून को आने वाले निर्णय में एमपी की 12 से 15 सीट कांग्रेस की होगी, जिसके बाद कटनी को नया जिलाध्यक्ष भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें