फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का अटल प्रेमः मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनेगा वाजपेयी का जन्मदिन

Fri, 21 Dec 2018 01:34 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भोपाल में 24 दिसंबर को मंत्रालय के सामने वल्लभ भाई पटेल पार्क सरकारी कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी।
  • 24 से 30 दिसंबर तक इस सुशासन सप्ताह में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
  • प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तू डाल-डाल मैं पात-पात। अब तक भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के नेताओं और मुद्दों को भुनाती रही है या यूं कहें हाईजैक करती रही है। लेकिन अब कांग्रेस भी एग्रेसिव हो गई है और वह भी जो चल रहा है उसे बेचने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अब भाजपा के कार्यक्रमों को हाइजैक करने की शुरुआत कर दी है। भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रुप में मनाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में सुशासन सप्ताह मनाने की घोषणा की है। 

नई नवेली कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश में 25 से 30 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले में आदेश भी जारी कर दिए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार 24 दिसंबर को सभी जिलों में अधिकारी-कर्मचारी को सुशासन सप्ताह मनाने के लिए शपथ समारोह भी होना है। जबकि सप्ताह की शुरुआत 25 से होगी और इसे 30 दिसंबर तक चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को भोपाल में 24 दिसंबर को मंत्रालय के सामने वल्लभ भाई पटेल पार्क में शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह सभी जिलों के अधिकारी-कर्मचारी भी सुशासन की शपथ लेंगे। 24 से 30 दिसंबर तक इस सुशासन सप्ताह में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि भाजपा सरकार अपने दिवंगत वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाती आ रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके दिवस को सप्ताह में बदलकर पलटवार करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें