फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से सलमान खान को चुनाव लड़वाने की अटकलों पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब

Thu, 24 Jan 2019 10:13 PM IST
अमित मंडल भाषा, इंदौर
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन

भाजपा का बेहद मजबूत गढ़ मानी जाने वाली मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बॉलीवुड स्टार सलमान खान को चुनावी मैदान मे उतारे जाने की कवायद की अटकलों को कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। इस सीट के लोकसभा चुनाव प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापभानु शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर इंदौर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लगातार चर्चा कर रहा हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस क्षेत्र से चुनावी टिकट के दावेदारों के रूप में पांच-छह कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आए हैं। लेकिन अब तक किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता ने मेरे सामने मांग नहीं की है कि सलमान को इंदौर से चुनाव लड़वाया जाये।" शर्मा, मीडिया के एक तबके में आयी खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनमें दावा किया गया है कि इंदौर में भाजपा का गढ़ भेदने के लिये कांग्रेस सलमान से सम्पर्क कर उन्हें अपनी जन्मस्थली से चुनाव लड़ने को राजी करने की कवायद में जुट सकती है।

सलमान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था। मुंबई में जा बसने से पहले उनका परिवार इंदौर के ओल्ड पलासिया इलाके के पुश्तैनी मकान में रहता था. इस पॉश इलाके में उनके कुछ नजदीकी रिश्तेदार अब भी रहते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, इंदौर की सांसद के रूप में महाजन अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह नहीं निभा सकीं। यही वजह है कि तमाम संभावनाओं से भरे इस क्षेत्र का उचित विकास नहीं हो सका।

भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल महाजन इंदौर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1989 से लगातार चुनाव जीत रही हैं। इस बीच, संवाददाताओं ने जब महाजन से पूछा कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने निजी राय व्यक्त करने से बचते हुए कहा कि इस बारे में भाजपा संगठन फैसला करेगा।

भाजपा की 75 वर्षीय नेता ने कहा कि मैं भाजपा की एक कार्यकर्ता हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर में पार्टी से चुनावी टिकट या कोई पद कभी नहीं मांगा।

महाजन ने साल 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनावों में इंदौर क्षेत्र से लगातार आठवीं जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही, वह एक ही सीट और एक ही पार्टी के टिकट पर लगातार आठ बार लोकसभा पहुंचने वाली देश की पहली महिला सांसद बन गयी थीं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें