फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के चक्कर में खाना नहीं देती पत्नी, पति ने मांगा तलाक तो कोर्ट ने दिया यह आदेश

Thu, 24 Jan 2019 06:15 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
wife and husband
विज्ञापन
पत्नी के स्मार्टफोन में लगे रहने की आदत से आजीज आकर पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी। फैमिली कोर्ट ने काउंसिलिंग के लिए पति-पत्नी को बुलाया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पति का कहना था कि पत्नी समय से खाना नहीं देती, दिनभर सेल्फी लेती रहती है। 
विज्ञापन


मामला मध्य प्रदेश के भोपाल का है। काउंसर संगीता राजानी के अनुसार, पति के पास स्मार्टफोन और पत्नी के पास साधारण फोन होने के कारण झगड़ा शुरू हुआ। पत्नी का कहना था कि उसका पति खुद स्मार्ट फोन रखता है और उसे फीचर फोन दे रखा है। घर वालों से बात भी नहीं करने देता है।

वहीं, पति ने सफाई दी कि जब पत्नी मायके से स्मार्टफोन लेकर आई थी, तो हर वक्त सेल्फी, वॉट्सअप और फेसबुक पर लगी रहती थी। समय पर खाना भी नहीं देती थी।इसी कारण उसने पत्नी से स्मार्टफोन छीन लिया था। 
विज्ञापन


दोनों की बात सुनने के बाद जब कोर्ट में दोनों के बीच समझौता कराया गया और एक घर टूटने से बच गया। कोर्ट ने पति-पत्नी की बात सुनने के बाद आदेश दिया कि महिला घर का सारा काम खत्म करने के बाद ही मोबाइल हाथ लगाएगी। वहीं, पति ने कोर्ट में पत्नी की कई शर्तें मानी। 

कोर्ट ने पति को आदेश दिया कि वह मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी को स्मार्टफोन खरीदकर देना होगा। 11 जनवरी को एनिवर्सरी पर पति ने पत्नी को स्मार्टफोन खरीद कर दे दिया है और उसकी रसीद कोर्ट में जमा करा दी है।

पत्नी को हर माह दो फिल्म, एक बार होटल में खाना

कोर्ट में पत्नी ने कई शर्तें भी रखी, जिसे पति ने मान लिया। इन शर्तों के अनुसार, पति को हर महीने दो फिल्म दिखानी होगी, जबकि एक बार होटल में खाना खिलाना होगा। साल में एक बार पत्नी को शहर से बाहर घुमाने की भी शर्त शामिल है। वहीं, पत्नी के मायकेवालों से बात करने की छूट और उनके खिलाफ कभी गाली नहीं देने की भी शर्त शामिल है। पत्नी ने हर महीने खर्च के रूप में दो हजार रुपए देने की भी शर्त रखी। सारी शर्तों को पति ने मान लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें