मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस और शिकारियों की मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत मामले पर कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है, वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि यह शिवराज नहीं गुंडाराज का प्रमाण है। उन्होंने गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा।
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के गुना में शिकारियों की गोलीबारी से हुई तीन पुलिसकर्मियों की मौत की घटना पीड़ादायक और दुखद है। निश्चित तौर पर अपने कर्तव्य पालन के लिए इन पुलिसकर्मियों ने अपनी शहादत दी है। इनकी शहादत को मैं नमन करता हूं। इनकी शहादत व्यर्थ नही जाएगी, लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि आखिर शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?
गृहमंत्री नैतिकता के नाते इस्तीफा दें
अपराधियों को कठोर सजा दें
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी पूरी घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर अपराधियों को कठोर से कठोर सजा देने की बात कही। उन्होंने मृतकों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा, उनके सेवानिवृत्त होने के समय तक का पूरा वेतन, उनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा व एक परिवार जन को शासकीय अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह हमारे गुना जिले के लिए शर्म की बात है।