फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम शिवराज ने दिया शहडोल के सरकारी अस्पताल में नवजातों की मौत की जांच का आदेश

Mon, 30 Nov 2020 08:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल में नवजात की मौतों के मामले का संज्ञान लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को दी। कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को जांच करने का और रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन




बता दें कि शहडोल जिले के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को चार नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें से तीन बच्चे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती थे वहीं, एक बच्ची सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती थी। इससे पहले इसी अस्पताल में जनवरी में 15 घंटे के अंदर छह नवजातों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें