फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: होशंगाबाद का 'नर्मदापुरम' और ईदगाह हिल्स का 'गुरु नानक टेकरी' नाम किए जाने की मांग

Mon, 30 Nov 2020 02:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने राज्य के होशंगाबाद जिले का नाम बदलने की मांग की है। साथ ही राजधानी भोपाल स्थित ईदगाह हिल्स का भी नाम बदलने की मांग की गई है। प्रोटेम स्पीकर और भाजपा नेता ने होशंगाबाद का नर्मदापुरम और ईदगाह हिल्स का 'गुरु नानक टेकरी' नाम किए जाने की बात कही है । 

विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा, ईदगाह हिल्स (भोपाल में) को 'गुरु नानक टेकरी' के रूप में जाना जाना चाहिए क्योंकि गुरु नानक देव ने 500 साल पहले इस जगह का दौरा किया था जब वहां कोई ईदगाह नहीं थी। मैं लोगों से इसे 'गुरु नानक टेकरी' कहने की अपील करता हूं। 
 

होशंगाबाद को लेकर उन्होंने कहा, होशंगाबाद को नर्मदापुरम कहा जाना चाहिए। होशंग शाह लूटेरा था। उसने शहर पर हमला किया और उसके मंदिरों को नष्ट कर दिया। इसलिए हम इसे नर्मदापुरम कह रहे हैं और सरकार ने नर्मदापुरम संभाग बनाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में कई जगहों और शहरों के नाम बदले गए। इसमें सबसे प्रमुख रहा इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करना। हालांकि, विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया था। वहीं, मध्यप्रदेश में भी नाम बदलने को लेकर सियासत गरमा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें