फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व 2026’: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, शंकराचार्य का किया सम्मान

Fri, 17 Apr 2026 12:36 PM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में ‘एकात्म पर्व 2026’ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और शंकराचार्य का सम्मान किया।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का सम्मान करते सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में आयोजित पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्रकटोत्सव 'एकात्म पर्व 2026' में सहभागिता कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही, आयोजन परिसर में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री  ने परम पूज्य द्वारका पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज को अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में एकात्म धाम के द्वितीय चरण में आचार्य शंकर के जीवन और दर्शन पर केंद्रित ‘अद्वैत लोक’ संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में मई 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ‘अद्वैत लोक’ संग्रहालय के निर्माण के लिए 2195 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खंडवा में भीषण सड़क हादसा: थार ने कार सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मां बेटे की दर्दनाक मौत; तीन की हालत गंभीर

अद्वैतामृतम् विमर्श सभा में विभिन्न विषयों पर संवाद जारी
वहीं, वैदिक अनुष्ठान के बाद ‘एकात्म पर्व’ के पांच दिवसीय आयोजन के अंतर्गत अद्वैत वेदांत की समकालीन परंपराओं पर विस्तृत और सार्थक संवाद प्रारंभ हुआ। पहले दिन ‘अद्वैत एवं जेन जी (Gen Z) जैसे महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय पर स्वामी स्वात्मानंद सरस्वती, स्वामिनी ब्रह्मप्रज्ञानंद सरस्वती, सतावधानी ललितादित्य और विशाल चौरसिया ने युवाओं के नजरिए से अद्वैत की व्याख्या की। वहीं, देर शाम ‘उड़िया बाबा’ विषय पर मां पूर्णप्रज्ञा, स्वामी प्रणवानंद सरस्वती और आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण (अयोध्या) द्वारा इस परंपरा के दार्शनिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें