फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे दिल्ली में बने नए मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन

Fri, 11 Jan 2019 12:39 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को दिल्ली में नए मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन करेंगे। नव निर्मित मध्यप्रदेश भवन का निर्माण दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ है। जनसंपर्क विभाग ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। 

विज्ञापन




 

 मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरा दिल्ली दौरा

इससे पहले 20 दिसंबर 2018 को कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली आए थे। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व रक्षामंत्री एंटनी से मुलाकात की थी।कमलनाथ आज शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 14 जनवरी तक यहीं रहेंगे।

इस दौरान वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर मध्यप्रदेश के नए कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान सिंधिया या दिग्विजय में से किसी एक को सौंप सकती है। हालांकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और लोकसभा चुनावों को देखते हुए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें