फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री समिति ने की दूसरी बैठक, जनता से प्राप्त सुझावों पर हुई चर्चा

Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुन: प्रारंभ करने के लिए मंत्री परिषद की दूसरी बैठक हुई। इस दौरान जनता से मांगे गए सुझावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को लेकर मंत्री समूह ने की दूसरी बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को प्रभावी तरीके से पुन: शुरू करने के लिए मंत्री समूह ने दूसरी बैठक की। बैठक में संस्कृति और पर्यटन मंत्री  उषा ठाकुर और उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। वहीं, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वर्चुअली जुड़े। इसके पहले बीते 18 मार्च 2022 को मंत्री समूह की पहली बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


दोनों बैठकों में योजना को अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बनाने के लिए जनता से प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। mp.mygov.in पोर्टल पर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए गए थे। बेहतर सुझावों को समिति के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें