फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पार्टी में विवाद के बाद दो युवकों ने साथी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 12 Feb 2025 01:31 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि आमाझिरी निवासी युवक अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चौरई के आमाझिरी में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। साथ में पार्टी कर रहे दो युवकों ने युवक को गोली मार दी, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने बताया कि आमाझिरी निवासी 32 वर्षीय रिंकू उर्फ रामकृष्ण पिता छबि वर्मा मंगलवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि अचानक  एक दोस्त ने जेब से पिस्टल निकाली और रिंकू पर फायर कर दिया। संभावित तौर पर दो से तीन फायर किए गए, जिनमें से एक गोली रिंकू की पसली से टकराते हुए मांस को फाड़कर बाहर निकल गई।

वारदात के बाद रात आठ बजे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए चौरई अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. संदीप शर्मा ने रिंकू को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को दबोच लिया है, जबकि दूसरे की तलाश तेजी से शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी जीएस ऊइके ने बताया पकड़े गए एक आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि दोस्तों के बीच विवाद किस बात पर हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें