फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: युवक ने की आत्महत्या, भाई घर पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Sun, 23 Mar 2025 02:07 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैरी पिछले कुछ समय से तनाव में था। लेकिन, उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया नहीं था। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के गुलाबरा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतक की पहचान हैरी चौरसिया पिता स्वर्गीय गोपाल चौरसिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को हैरी अपने घर में अकेला था। उसका बड़ा भाई देर रात घर लौटा तो उसने देखा कि हैरी फांसी के फंदे पर झूल रहा है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार
विज्ञापन


पुलिस ने घर के आसपास और मृतक के कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हैरी ने यह कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़ें: विधायक के परिवार से धक्का मुक्की के मामले में प्रशिक्षु IAS को क्लीनचिट, विधानसभा में सरकार का जवाब

हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैरी पिछले कुछ समय से तनाव में था। लेकिन, उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया नहीं थी। इधर, बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि हैरी अब उनके बीच में नहीं है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि हैरी एक मिलनसार और खुशमिजाज लड़का था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से वह कुछ चिंतित और गुमसुम नजर आ रहा था।
 
ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें