फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: खेत में पानी देने की बात पर विवाद, जेठ ने बहू पर किया फावड़े से हमला, गंभीर हालत में हरदा रेफर

Sun, 23 Mar 2025 01:49 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

खातेगांव टीआई विक्रांत झांझोट ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुई महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के खातेगांव के संदलपुर में खेत में पानी देने को लेकर एक जेठ ने अपनी बहू पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो देर रात सामने आया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज से प्रदेश में नया सिस्टम होगा एक्टिव, बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार

जानकारी के अनुसार, घायल महिला सुनीता गुर्जर अपने बेटे सचिन के साथ खेत में काम कर रही थी। वहीं, उनके जेठ कैलाश गुर्जर भी पास के खेत में थे। सुनीता ने कैलाश को कहा कि दोनों खेतों के बीच एक ही मोटर है, इसलिए बारी-बारी से पानी का उपयोग किया जा सकता है। इस बात पर कैलाश ने पहले गालियां दीं और फिर फावड़े से सुनीता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन
विज्ञापन


महिला को आई गंभीर चोट, हरदा रेफर
मारपीट में घायल महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे खातेगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिकी उपचार के बाद महिला को हरदा रेफर कर दिया गया है। 

पुलिस ने दर्ज किया केस
खातेगांव टीआई विक्रांत झांझोट ने बताया कि सचिन की शिकायत पर कैलाश के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

 
ये वीडियाे भी देखिए...
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें