फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिंदवाड़ा में सनसनी: कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से ग्रसित महिला लोगों को काटने के लिए दौड़ी, इलाके में दहशत

Thu, 23 Apr 2026 06:51 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के तामिया में कुत्ते के काटने के बाद महिला में रेबीज जैसे लक्षण दिखे। जिसके बाद वो पानी से डरने लगी। इतना ही नहीं, महिला  के आक्रामक व्यवहार और लोगों को काटने की कोशिश से इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र में कुत्ते के काटने के बाद एक महिला में खतरनाक और चौंकाने वाले लक्षण सामने आए हैं। महिला पानी को देखते ही घबराने लगती थी और उससे दूर भाग जाती थी। इसके साथ ही उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया और वह आसपास के लोगों पर हमला करने की कोशिश करने लगी।

परिजनों के अनुसार, महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। वह लगातार बेचैन रहने लगी और धीरे-धीरे आक्रामक हो गई। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब वह लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगी। इससे घर और पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

घबराए परिजन महिला को तुरंत तामिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. दिनेश पलास ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: किसानों को जमीन का चार गुना मुआवजा, कड़ान सिंचाई परियोजना को मिली ₹240 करोड़ की मंजूरी

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला में दिखाई दे रहे लक्षण रेबीज से मेल खाते हैं। इस बीमारी में पानी से डर लगना (हाइड्रोफोबिया), व्यवहार में बदलाव और आक्रामकता जैसे लक्षण सामने आते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है।

डॉ. पलास ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने की घटनाओं को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। घाव को तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं, बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में एंटी-रेबीज टीका लगवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा इलाज कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने भी चेतावनी दी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण ऐसे मामले गंभीर रूप ले लेते हैं। कुत्ते के काटने के बाद तुरंत उपचार ही बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें