फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दो महिलाओं पर भेड़िए ने किया हमला, आधे घंटे तक लड़ती रहीं, फिर भेड़िए को इस तरह मार डाला

Fri, 08 Nov 2024 02:18 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

करीब आधे घंटे तक दोनों महिलाओं और भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भुजलो बाई ने पास में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में दोनों महिलाएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन
घायल महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी से लगे ग्राम खकरा चौरई में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर भेड़िए ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल महिला के बेटे राजकुमार डेहरिया ने बताया कि उनकी मां भुजलो बाई (65) दुर्गाबाई के साथ सुबह खेत में काम कर रही थीं। तभी अचानक एक भेड़िए ने भुजलो बाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। भेड़िए के अचानक हमले के बाद दुर्गाबाई ने भुजलो बाई को बचाने का प्रयास किया, जिस दौरान भेड़िए ने दुर्गाबाई के हाथ को भी घायल कर दिया।

लगभग आधे घंटे तक दोनों महिलाओं और भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भुजलो बाई ने पास में रखे फावड़े से भेड़िए के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ही दोनों की जान बच पाई। तुरंत, महिलाओं ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
इस घटना के बाद भी वन विभाग की टीम अब तक मौके पर नहीं पहुंची है। भेड़िए का इस क्षेत्र में पहली बार आतंक देखा गया है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। हालांकि, जिस भेड़िए ने हमला किया था, उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन लोगों को आशंका है कि क्षेत्र में और भी भेड़िए हो सकते हैं। फिलहाल वन विभाग का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

 

घायल महिला

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें