फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दुकान के बाहर खटिया पर बैठ कर सिगरेट पीने से रोका तो दो नाबालिगों ने की बुजुर्ग की हत्या

Fri, 08 Nov 2024 02:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नर्मदा प्रसाद ने उन्हें रोका और खाट पर सिगरेट पीने से मना किया तो दोनो नाबालिग गुस्सा हो गए और उन्होंने नर्मदा प्रसाद से बदसलूकी शुरू कर दी। इस बीच एक नाबालिग ने पास में रखा टाइल्स का टुकड़ा उठा लिया और नर्मदा प्रसाद के सिर पर उससे वार कर दिया।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो नाबालिगों ने एक बुजुर्ग की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि बुजुर्ग ने उन्हें खाट पर बैठकर सिगरेट पीने से रोका था। दोनों आरोपी इस बात से इतने नाराज हुए कि उन्होंने बुजुर्ग के सिर पर टाइल्स का टुकड़ा दे मारा। सिर पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। बुजुर्ग को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना आजाद नगर क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाली नर्मदा प्रसाद पिता बाबूलाल मीणा को दो नाबालिगों ने मार डाला। उनके घर के पास ही उनकी मुंहबोली बहन दुकान संचालित करती है। गुरुवार रात में दो नाबालिग दुकान पर आए और सिगरेट खरीदी। वे सिगरेट जलाकर नर्मदा प्रसाद के घर के बाहर रखी खटिया पर बैठ गए। इस पर नर्मदा प्रसाद ने उन्हें रोका और खटिया पर सिगरेट पीने से मना किया तो दोनों नाबालिग गुस्सा हो गए और उन्होंने नर्मदा प्रसाद से बदसलूकी शुरू कर दी। इस बीच एक नाबालिग ने पास में रखा टाइल्स का टुकड़ा उठा लिया और उनके सिर पर उससे वार कर दिया। वे गश खाकर नीचे गिर पड़े। इसके बाद नाबालिग वहां से भाग गए। नर्मदा प्रसाद को उनका बेटा अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

गुरुवार देर रात हुई इस हत्या के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि दोनों का सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें