फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: तामिया में दो लोगों ने की आत्महत्या, एक युवक ने घर में लगाई फासी, दूसरा पहाड़ी से कूदा

Sun, 08 Sep 2024 08:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

बस स्टैंड में रहने वाले दिव्यांशु ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुराने पंप हाउस के पास एक अन्य युवक ने पहाड़ से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
शव निकालते पुलिस कर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के के तामिया में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। पहली घटना शनिवार सुबह 7:00 बजे की बताई जा रही है, जब बस स्टैंड में रहने वाले दिव्यांशु उर्फ ललित साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरी घटना तामिया के छोटा महादेव में सामने आई, जहां पुराने पंप हाउस के पास लगभग 22 वर्षीय युवक ने पहाड़ से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिव्यांशु साहू ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 साल के दिव्यांशु ने ऐसा क्यों किया पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

महादेव घाटी में मिला युवक का शव
दूसरी घटना महादेव में घटित हुई, जहां देलाखारी निवासी 19 वर्षीय विकास पिता झाड़ू सोलंकी ने पहाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही टीआई मौके पर पहुंचे और शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें