फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: विद्या भूमि स्कूल के बाहर छात्रों में हुई मारपीट, बैलून फूटने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Sun, 08 Sep 2024 08:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

विद्या भूमि स्कूल में शिक्षक दिवस पर बैलून फूटने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दो छात्रों ने स्कूल के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने वाले छात्रों के शिक्षक पति ने भी पीड़ित बच्चे की धमकी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के विद्या भूमि स्कूल में शिक्षक दिवस के दिन बैलून फूटने को लेकर हुआ मामूली विवाद मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर हुआ, जब छात्र स्कूल में बैलून सजा रहे थे। इस दौरान चौरई निवासी छात्र मोहित सोनी के हाथ एक बैलून फूट गया, इससे गुस्साए स्कूल के छात्र अर्जुन राजपूत और दिव्य शर्मा ने उसकी मारपीट की।

मारपीट के बाद दिव्य शर्मा के पिता जो स्कूल में शिक्षक हैं उन्होंने भी छात्र को धमकी दी। इसके बाद मोहित सोनी ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों छात्रों को चौकी लाकर समझाइश दी, लेकिन बाद में स्कूल में मोहित सोनी को बैठने नहीं दिया गया। इसे लेकर अब दोबारा मामले की शिकायत की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें