फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: प्रयागराज के रास्ते पर लगा महाजाम, 15 किमी तक फंसे हजारों वाहन, लोग हो रहे परेशान

Mon, 10 Feb 2025 07:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का सपना आज हर सनातनी संजोए हुए है। प्रारंभिक क्षणों में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने आखिरी के 15 दिनों में यहां जाने का प्लॉन बनाया था। लेकिन यदि आप आज-कल में महाकुंभ जा रहे हैं तो जरा थम जाएं। क्योंकि यहां भीड़ की वजह से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग चुका है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने की तैयारी है तो जरा रुक जाएं। क्योंकि आज और कल में आप यहां निकलते हैं तो आपको कई किलोमीटर का सफर करने में जहां आठ से नौ घंटे लगते हैं तो आपको ये दूरी तय करने में कम से कम 24 घंटे से अधिक वक्त लग सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, रीवा में प्रयागराज हाइवे पर रविवार को करीब दस किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लगा रहा। महाकुंभ में जाने और लौटने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग फंसे हुए हैं। एमपी-यूपी बॉर्डर पर वाहनों की कतारें लगी हैं। पांच हजार से ज्यादा वाहन इसमें फंसे हुए हैं। इसमें छिंदवाड़ा के भी हजारों लोग हैं और करीब सौ से डेढ़ सौ गाड़ियों के पहिए सुबह से शाम तक थमे रहे। इसके अलावा कटनी, मैहर, सतना, रीवा और चाकघाट समेत कई जगहों पर महाकुंभ में जा रहे वाहनों को पुलिस और प्रशासन की टीम रोक रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि प्रयाग के रास्ते में लंबा जाम लगा है। ऐसे में आप लौट जाएं और बाद में जानकारी जुटाने के बाद ही महाकुंभ का सफर करें।


बताया जा रहा है कि शाही स्नान के चलते पहले काफी भीड़ रही और अब लोग कम भीड़ का अंदेशा मानकर महाकुंभ की ओर निकल रहे हैं। ऐसे में रविवार के दिन अवकाश होने और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालु प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। लोग एक दिन पहले ही कुंभ में पहुंचना चाहते हैं। इस वजह से रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी और रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भीड़ है। एक दिन पूर्व यानी शनिवार को भी जाम लग गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे ही हालत 14 फरवरी तक बने रहेंगे।
विज्ञापन


135 किमी की दूरी, लग रहे 10 घंटे
छिंदवाड़ा से प्रयागराज मुख्यालय की कई किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आठ से 10 घंटे लगते थे। लेकिन रविवार की स्थिति में ये वक्त 18 से बीस घंटे तक लग रहे हैं। दरअसल, रीवा के मंगवा, कटरा, चाकघाट, सुहागी, जसरा, नारीवारी और प्रयागराज जिले के घूरपुर नैनी क्षेत्र में सडक़ों पर वाहनों का रैला दिखाई देता रहा। पिछले तीन दिन से पुलिस आने-जाने वालों को अलग-अलग स्थान पर रोक रही है। ताकि प्रयागराज में अव्यवस्था का माहौल न बनने पाए।

सात हजार वाहनों का लगा जाम
छिंदवाड़ा से सिवनी तक आम आराम से पहुंच जाएंगे, लेकिन इसके बाद का सफर आपके लिए मुसीबत भरा होगा। दरअसल, छपारा से आगे की स्थिती खतरनाक है। इसके बाद से आपको हर सिटी में जाम का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि इस मार्ग पर सात हजार वाहनों का जाम लगा हुआ है, ये जाम छपारा से शुरू हो रहा है, इसके बाद जबलपुर में भी वाहनों को घंटों तक रोका जा रहा है। फिर आगे जैसे-तैसे बढ़े तो सतना और फिर रीवा में जाम की स्थिती बनी हुई है। कई लोगों के पास पानी और खाना नहीं है, जिससे वे परेशान हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदार उन्हें महंगे दामों में खाद्य सामग्री बेच रहे हैं।


इन समस्याओं पर भी दें ध्यान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें