फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दो बाइक चालकों को रौंद कर बस चालक फरार, परासिया के पास हुआ हादसा

Wed, 04 Sep 2024 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में बस चालक ने दो बाइक सवार को रौंद दिया और मौका पाकर फरार हो गया। बता दें कि हादसा परासिया घाट के पास हुआ है। दोनों बाइक चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में घाट परासिया के पास तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 12 बजे की है। सिवनी से बैतूल जा रही बस अचानक घाट परासिया के पास अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में घुस गई, जिसमें छिंदवाड़ा की तरफ से चौरई जा रही दो बाइक को उसने रौंद दिया।

दो अलग-अलग बाइक सवारों को मारी टक्कर
बस ने पहले बिरसा निवासी प्रेम सागर डोले को टक्कर मारी। इसके बाद पातालेश्वर निवासी राजकुमार यादव को टक्कर मारी। टक्कर के बाद दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने यहां चक्का जाम करके हंगामा कर दिया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। एक्सीडेंटल स्पॉट होने के बाद यहां पर हादसे को रोकने के लिए कोई प्रयास प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहे हैं, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें