फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Yadavendra Bundela Video: 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज होते ही उनके मकान पर चलता है बुलडोजर'

Wed, 04 Sep 2024 04:36 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

MLA Yadavendra Bundela Video As soon as crime is registered against Congress workers bulldozer runs on house
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ शहर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जो कलेक्टर कार्यालय के बाहर किया गया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीकमगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के साथ हो रहे दुराचार की घटनाएं आम हो गई हैं।

विज्ञापन


इसमें भाजपा सरकार अपराधियों के मकान नहीं तोड़ती है, केवल मकान तोड़े जाते हैं और नुकसान पहुंचाया जाता है तो केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को। साथ ही किसानों की आर्थिक परेशानियों को लेकर कहा कि बिजली की दरों में बेहताशा वृद्धि को लेकर भी सरकार को घेरा है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज से 24 वर्ष पूर्व भी सोयाबीन 4,300 रुपये क्विंटल खरीदी जाती थी, जो आज भी उसी रेट में खरीदी जा रही है। जबकि महंगाई दिन-ब-दिन आसमान छू रही है। 

वहीं, इस बार किसानों ने मूंगफली की फसल सबसे ज्यादा बोई है, जिसके भी एमएसपी रेट तय किए जाएं। विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने छतरपुर में हुई हाजी के मकान तोड़ने की घटना को लेकर कहा कि केवल हाजी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष होने के नाते उनका मकान तोड़ा गया है। जबकि टीकमगढ़ जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही हैं, जिस पर एक भी अपराधी का मकान नहीं तोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें