फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पत्नी और मौसेरे भाई को पीट-पीटकर किया घायल, खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद, पति गिरफ्तार

Thu, 07 Nov 2024 08:35 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायल महिला और उसके मौसेरे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल महिला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के खंसवाड़ा गाव में मामूली बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दादा को भी उसने नहीं बख्शा। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पत्नी पर शक था, इसी वजह से उसने हमला किया।
विज्ञापन


अभिनंद यादव (21) ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसकी मां शर्मिला यादव, उसके पिता सीताराम यादव (55 वर्ष) को खाना परोस रही थीं। इसी दौरान पिता ने अचानक डंडा उठाया और मां के साथ मारपीट कर दी। उनके सिर में गंभीर चोट आई और दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए। वह लहूलुहान अवस्था में जान बचाकर भागीं और पास के घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गईं। बीच-बचाव करने आए दादा को भी पिता ने सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना अभिनंद को दी। उसने तुरंत घर पहुंचकर देखा कि माँ और दादा घायल अवस्था में जमीन पर पड़े हुए हैं। फिर उसने 108 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पत्नी पर करता था शक
आरोपी के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा 21 साल का और दूसरा लगभग 20 साल का है। आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। पत्नी ने कई बार पति को समझाया, लेकिन उसके दिमाग से शक खत्म नहीं हुआ। आखिरकार, इसी शक के चलते उसने पत्नी को बुरी तरह पीट डाला।  

तीन दिन पहले आए थे दादा
इस विवाद में घायल हुए वृद्ध रिश्ते में आरोपी के मौसेरे भाई हैं, जो तीन दिन पहले ही मेहमान बनकर आरोपी के घर आए थे। वह जमुनिया के रहने वाले हैं। बीच-बचाव के कारण उनकी यह स्थिति हो गई, और अब वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें