फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Crime: जादू-टोना के शक और जमीन विवाद में खूनी वारदात, कुल्हाड़ी से रिश्तेदार की हत्या; जांच जारी

Wed, 12 Aug 2026 09:53 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और जादू-टोना के शक को लेकर रिश्तेदार संतराम ने 28 वर्षीय चन्दरसी धुर्वे पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्रई थाना क्षेत्र के सुरलाखापा गांव में बुधवार दोपहर जमीन विवाद के दौरान 28 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। आरोपी को मृतक पर जादू-टोना करने का भी शक था। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। सुरलाखापा निवासी 28 वर्षीय चन्दरसी धुर्वे और उसके रिश्तेदार संतराम पिता गुरुक सिंह के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि संतराम को चन्दरसी पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। विवाद के दौरान संतराम ने कुल्हाड़ी से चन्दरसी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चन्दरसी को परिजन और ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी संतराम को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: सतीश सनपाल की FIR रद्द करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने ठुकराईं, अब आगे क्या?

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। वहीं, आरोपी द्वारा मृतक पर जादू-टोना करने के शक की बात भी सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें