फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: छिंदवाड़ा में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला, बदमाशों ने हाथ-पैर तोड़े, सिर फोड़ा, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

Sun, 22 Sep 2024 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सीनियर पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए हमले की जांच और हमलावारों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। साइबर टीम समेत पांच अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आरोपियों तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में चौरई के वरिष्ठ पत्रकार ललित डेहरिया पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है ललित के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। साथ ही सिर में गंभीर चोटें आने के कारण ऑपरेशन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार और स्थानीय लोगों ने चौरई थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। 
विज्ञापन


इधर, पत्रकार ललित डेहरिया पर हुए हमले की सूचना मिलने पर सांसद विवेक बंटी साहू और प्रेस क्लब के सभी सदस्य निजी अस्पताल पहुंचे। सांसद के आने के बाद एडिशनल एसपी और एसपी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सांसद बंटी ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। 

प्रेस क्लब ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
इधर, छिंदवाड़ा प्रेस क्लब ने पत्रकारों ने भी हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पांच टीमों वाली SIT गठित
पत्रकार पर हुए हमले की जांच और हमलावारों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई है। साइबर टीम समेत पांच अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आरोपियों तलाश के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार ललित की तस्वीरें...
 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें