फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: बेलगांव लीखावाडी में स्कूल मैजिक चालक को आया अटैक, पांच बच्चों की ऐसे बचाई जान

Tue, 15 Oct 2024 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
Heart Attack - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन
छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मैजिक लेकर निकला। लीखवाडी से लौटते समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेषानी हुई। इस समय मैजिक में बच्चे थे। उसने वाहन को सडक के किनारे खडा कर दिया। इस वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। राहुल सडक किनारे वाहन खडे नहीं करता तो वाहन के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन

राहुल बेलवंशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें