फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: रिसॉर्ट पर पुलिस ने मारी रेड, शराब-हुक्का पार्टी करते 10 लोग पकड़ाए

Mon, 27 May 2024 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पुलिस ने दबिश देकर 10 युवाओं को शराब और हुक्का पार्टी का एन्जॉय करते हुए पकड़ा। वहीं, संबंधित रिसॉर्ट के मालिक के विरुद्ध प्रकरण कायम करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने मारी रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में रिंग रोड स्थित पाल्म रिसोर्ट में रविवार देर रात छिंदवाड़ा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए यहां पर चल रही हुक्का पार्टी पर दबिश दी। वहीं, कुछ युवक को यहां पर हुक्का पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि देहात थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से हुक्का पार्टी चल रही है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर यहां लगभग 8 से 10 युवाओं को हुक्का पार्टी का एन्जॉय करते हुए पकड़ा। वहीं, संबंधित रिसॉर्ट के मालिक के विरुद्ध प्रकरण कायम करने की कार्रवाई जारी है। देहात थाना प्रभारी का कहना है कि मामला भी विवेचना में है। मामला कायम होते ही जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब हो कि आदर्श आचार संहिता के चलते देर रात तक बिना अनुमति के पार्टियां चल रही है। वहीं, यहां पर अवैध रूप से हुक्का पार्टी चलने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ नामी और प्रतिष्ठित परिवारों के युवा भी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें