फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पांढुर्णा के बुजुर्ग की कोरोना से मौत, ऑक्सीजन की कमी बताई गई कारण, नागपुर में अंतिम संस्कार

Wed, 06 Aug 2025 09:25 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
विज्ञापन
पांढुर्णा अस्पताल
विज्ञापन

पांढुर्णा तहसील के कौड़ियां गांव निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार शाम नागपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था और ऑक्सीजन की लगातार कमी के कारण हालत बिगड़ती गई, जिस पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-उधारी लौटाने का झांसा देकर पहले घर बुलाया फिर किया दुराचार, आरोपी फॉरेस्ट गार्ड गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग की तबीयत सोमवार शाम गंभीर होने पर उन्हें पांढुर्णा सिविल अस्पताल लाया गया था। जांच में हार्ट अटैक के लक्षण और ऑक्सीजन स्तर में गिरावट देखी गई। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार शव परिजनों को नहीं सौंपा गया और मेडिकल कॉलेज परिसर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। नागपुर से बुधवार को जब रिपोर्ट आई, तो पांढुर्णा सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-दलित से सामूहिक दुष्कर्म: प्रेमी को मारकर छीन ले गए प्रेमिका, जंगल में युवती चीखती रही; दरिंदे लूटते रहे अस्मत

परिजनों ने बताया कि नागपुर में इलाज के दौरान यूरीन इन्फेक्शन, हार्ट अटैक और कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग बीते 15 दिनों से बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। हालाँकि आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं हुई थी, लेकिन ब्लड रिपोर्ट में कोविड पॉजिटिव पाया गया। बीएमओ के अनुसार फिलहाल पांढुर्णा में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें