फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में सिर पर सिलेंडर पटककर पत्नी की हत्या, 10 दिन से पति के दोस्त के घर रह रही थी विवाहिता

Thu, 18 Jul 2024 01:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

14 जुलाई को छिंदवाड़ा जिले के दमुआ का रहने वाले दीपक कुमार माझी ने डायल 100 पर सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद है, कोई खोल नहीं रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो किचन में एक महिला की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहतूलाल राजभोपा, एक ऐसा व्यक्ति था जिसे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं था। वह अक्सर अपनी पत्नी पर संदेह कर विवाद करता था। इस सब से तंग आकर उसकी पत्नी इलाज कराने के बहाने उसके दोस्त के घर जाकर रहने लगी। यह बात मेहतूलाल को सहन नहीं हुई और उसने दोस्त के घर जाकर गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी। छिंदवाड़ा जिले के दमुआ में हुए इस हत्या के मामले का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने डंडे से पीटकर और सिर पर सिलेंडर पटककर पत्नी की हत्या की थी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को छिंदवाड़ा जिले के दमुआ का रहने वाले दीपक कुमार माझी ने डायल 100 पर सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद है, कोई नहीं खोल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो कमरे में खून के छींटे पड़े थे और किचन में 37 साल की रंगीता पति मेहतूलाल उर्फ गोविंदा राजभोपा का शव पड़ा था। दीपक ने बताया कि रंगीता उसके दोस्त मेहतूलाल की पत्नी थी, पिछले दस दिन से इलाज कराने के लिए यहां रह रही थी। 

जांच के दौरान पुलिस ने पति मेहतूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि 55 वर्षीय मेहतूलाल उर्फ गोविंदा पिता खुन्नू राजभोपा अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। 14 जुलाई को उसने दीपक के घर आकर पत्नी पर उसके साथ चलने का दबाव बनाया, लेकिन रंगीता ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी के साथ डंडे से मारपीट और सिर पर सिलेंडर पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के जुर्म कबूलने के बादा पुलिस मेहतूलाल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें