फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: आजअमरवाड़ा आएंगे सीएम यादव, 12 बजे जन आभार रैली में होंगे शामिल, बैठक भी लेंगे

Tue, 16 Jul 2024 09:13 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे और टेलीफोन एक्सचेंज तिराहा से रैली में शामिल होंगे। रैली के माध्यम से वे जनपद पंचायत अमरवाड़ा के समीप होटल तुलसा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एमपी के सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीएमम मोहन यादव आज छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जिसकी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा ने यहां 11 साल बाद जीत दर्ज की थी।    

विज्ञापन


कलेक्टर  शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे और टेलीफोन एक्सचेंज तिराहा से रैली में शामिल होंगे। रैली के माध्यम से वे जनपद पंचायत अमरवाड़ा के समीप होटल तुलसा पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद 20 जुलाई को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024 के संबंध में सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों की वर्चुअल समीक्षा करेंगे। 

इसके बाद वे सभा स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण अमरवाड़ा पहुंचेंगे, जहां पौधारोपण करने के बाद लगभग 122.70 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। अतिथियों के उद्बोधन के बाद हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा, जिसके उपरांत मुख्यमंत्री सकरवाड़ा हेलीपैड से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


सांसद और अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री के अमरवाड़ा द्वारा को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू और विधायक राजा कमलेश शाह सहित अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें