फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा इमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, तीन किमी दूर तक दिखा काला धुआं

Fri, 23 Jan 2026 02:31 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग विकराल हो गई। आठ दमकल गाड़ियों ने मोर्चा संभाला। एहतियातन क्षेत्र खाली कराया गया। किसी जनहानि की खबर नहीं, नुकसान लगभग 50 लाख रुपये आंका गया।

विज्ञापन
फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उससे उठता घना काला धुआं करीब तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में प्लास्टिक के पाइप बनाए जाते थे, जिस कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन




प्लास्टिक सामग्री बनी चुनौती
फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था और राहत कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियातन इलाका खाली कराया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली कराया गया।

50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
प्रारंभिक आकलन में फैक्ट्री को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें