फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok sabha election: भूपेश बघेल बोले- साय-साय बंद हो रही हैं कांग्रेस की योजनाएं, लेटरबाजी को लेकर कही ये बात

Thu, 21 Mar 2024 06:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से प्रत्याशी हैं और लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहीं आज ग्राम स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित किया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है चुनाव के तारीखों के ऐलान होने के बाद बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। राजनांदगांव लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव होगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस से प्रत्याशी हैं और लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वहीं आज ग्राम स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हुए और ग्रामीणों को संबोधित किया।

विज्ञापन

 

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन महीने में भाजपा ने जो बात कही कि हम 18 लाख आवास देंगे,किसी को मिला नहीं है। उज्जवला गैस की बात आपने कही थी ₹500 में देने की किसी को नहीं मिला है, एक हजार रुपये महिलाओं को देने की बात कही थी वह 70 लाख महिलाओं को ही मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अपनी सरकार में किए गए कार्य और योजनाओं को बंद करने को लेकर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो योजनाएं हमारे समय से चल रही थीं वह सब बंद हो रहा है। राजीव युवा क्लब मितान बंद हो गया साय-साय, गोबर खरीदी बंद हो गया साय-साय. बेरोजगारी भत्ता मिलना बंद हो गया साय- साय, अन्य योजनाएं बंद हो गई जो फटाफट बंद किया है छत्तीसगढ़ी में उसे साय- साय बोलते हैं उसको।

लगातार आरोप और लेटर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने तो मौका दिया था उसके बाद उनका प्रचार करने का औचित्य क्या था।इसका मतलब आपको पार्टी से मतलब नहीं है आप दुष्प्रचार करना चाहते हैं, दूसरा जो लेटर लिखा गया है कांग्रेस पार्टी की अपनी व्यवस्था है काम देना है किसको नहीं देना है इसकी प्रक्रिया होती है। यह जबरदस्ती का आरोप लगा रहे हैं कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो स्लीपर सेल की तरह काम करें है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें