फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पूर्व मंत्री सक्सेना के बेटे का नकुलनाथ पर हमला, कहा- बाज न उड़े तो आसमान कबूतर का नहीं हो जाता

Sun, 24 Nov 2024 03:27 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

अजय सक्सेना ने कहा, चार दिन बाज न उड़े तो आसमान कबूतर का नहीं हो जाता। छिंदवाड़ा अब किसी का घर नहीं रहा, यह लाडली बहनों का गढ़ है। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ पांच कार्यकर्ताओं के मकानों का नाम बता दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना ने पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पर निशाना साधा है। कार्यक्रम के दौरान मंच से अजय सक्सेना ने विश्वनाथ ओकटे को चुनौती देते हुए कहा- 'आपको चुनाव लड़ने की बहुत लालसा है। मैं कमलनाथजी से निवेदन करता हूं कि आपको लोकसभा चुनाव की टिकट दी जाए। विवेक बंटी साहू आपको दो लाख वोटों से हराएंगे'।

विज्ञापन


अजय सक्सेना ने विश्वनाथ ओकटे की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें मेरे पिता दीपक सक्सेना के राजनीतिक भविष्य की बहुत चिंता है। लेकिन, वह यह भूल रहे हैं कि पूर्व सीएम कमलनाथ से पहली बार मेरे पिता ने ही उनकी मुलाकात कराई थी, जब वह गुरैया के उप सरपंच थे।

चार दिन बाज के न उड़ने से आसमान कबूतरों का नहीं हो जाता
अजय सक्सेना ने कहा, चार दिन बाज न उड़े तो आसमान कबूतर का नहीं हो जाता। छिंदवाड़ा अब किसी का घर नहीं रहा, यह लाडली बहनों का गढ़ है। नकुलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर नकुलनाथ पांच कार्यकर्ताओं के मकानों का नाम बता दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। नकुलनाथ किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को नहीं पहचानते।
विज्ञापन


मंच पर सांसद भी थे मौजूद, तब लगाए आरोप
अजय सक्सेना ने यह बयान उस समय दिया, जब मंच पर सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। दरअसल, यह कार्यक्रम एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का था, जो उमरहड़ में आयोजित किया गया था। इस दौरान अजय सक्सेना नकुलनाथ और विश्वनाथ ओकटे पर जमकर हमलावर रहे।

विश्वनाथ ओकटे ने दो दिन पहले ली थी चुटकी
दरअसल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने दो दिन पहले दीपक सक्सेना पर चुटकी ली थी। प्रभारी मंत्री के आगमन के दौरान लगे एक होर्डिंग में दीपक सक्सेना को पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखा गया था, जिसे विश्वनाथ ओकटे ने अपमानजनक बताया था। इसी विवाद के चलते अजय सक्सेना ने आज नकुलनाथ और ओकटे पर तंज कसा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें