छिंदवाड़ा में मोहखेड़ विकास खंड के वाड़ीवाड़ा स्कूल में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक तुकाराम गौतम का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया था। इसके बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी वामन राव खपारे ने जांच के बाद इसका प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी शिक्षक तुकाराम को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के बीच गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल के अंदर स्टॉफ रूम में शराब पी रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद इस कथित टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही थी। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द उस लापरवाह शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शराबी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी विभागीय जांच की जा रही है। स्कूल के भीतर इस तरह से शराब खोरी करना गलत है। फिलहाल, शिक्षा विभाग के द्वारा जांच कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के बीच गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल के अंदर स्टॉफ रूम में शराब पी रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद इस कथित टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ रही थी। ग्रामीणों ने भी जल्द से जल्द उसे शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की थी।
शिक्षक के खिलाफ की जा रही विभागीय जांच
जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक तुकाराम गौतम को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी विभागीय जांच की जा रही है। स्कूल के भीतर इस तरह से शराब पीना गलत है। फिलहाल, शिक्षा विभाग के द्वारा जांच कराई जा रही है। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निलंबित शिक्षक के साथ शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं।