फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: सड़क हादसे में मौत, रास्ता जाम कर किया प्रदर्शन सारना में सड़क पर शव रखकर आरोपी पर की कार्रवाई की माँग, पुलिस ने भी समझाइश

विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने दी सहायता राशि
विज्ञापन

विज्ञापन

छिंदवाड़ा नरसिंहपुर रोड पर सारना के पास आज शाम 5 बजे सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया यहां पर उसके परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आधा घंटे तक चक्का जाम किया बाद में धरम टेकड़ी चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी उसके बाद मामला शांत हुआ। चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि सारना में रहने वाले रामकिशन ऊइके( 50) को 7 दिन पहले दुर्गेश नामक युवक ने बाइक से एक्सीडेंट कर दिया था जिसकी शनिवार सुबह नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक के परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से नागपुर से आज रामकिशन के शव को लेकर सारना पहुंचे तो उनके पास किराए के पैसे नहीं थे। जिस युवक दुर्गेश ने उसका एक्सीडेंट किया था उसे कॉल किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया इसी बात को लेकर परिजन शव लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने दिए एंबुलेंस को पैसे, कार्रवाई कर दिया भरोसा

इस घटना के बाद चौकी प्रभारी महेंद्र शाक्य मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने तत्काल एंबुलेंस के ₹3500 अपनी जेब से निकाल कर दिए और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया इसके बाद प्रदर्शनकारी मान गए। आपको बता दे कि प्रदर्शनकारी काफी समय तक हंगामा करते रहे लेकिन चौकी प्रभारी की सूझबूझ से तत्काल रास्ता साफ हो गया.
विज्ञापन



चौकी प्रभारी ने दी सहायता राशि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें