बीते दो दिनों से लगातार सिंगोड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की खबरें आ रही थी, वही इस दिन भी नहीं एक बकरी को अपना शिकार बना लिया जबकि दूसरी पर जानलेवा हमला कर दिया रेंजर रामानंद कस्तवार के मुताबिक सिंगोड़ी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुबडी बीट के नंदौरी गांव में तेंदुआ ने एक बकरी का शिकार कर दूसरी बकरी को घायल कर दिया। शुक्रवार रात्रि 9 बजे हुई इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने यहां मृत व घायल बकरियों को देखा। रेंजर के मुताबिक नंदोरी में रहने वाले किसान धनीराम तेकाम के मकान के पीछे बने कोठे में रात्रि 9 बजे के आसपास तेंदुआ ने बकरी का शिकार किया। घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। ग्राम में ग्रामीण आग जलाकर गांव में पहरा दे रहे है। अमरवाड़ा रेंजर रामानंद कस्तवार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की एक टीम नंदोरी पहुंच गई है। टीम ने ग्रामीणों को सर्तक रहने कहा है। लगातार मुनादी कराई जा रही है।
सुबह मिले पगमार्क, जंगल की तरफ गया तेंदुआ
वन विभाग के मुताबिक तेंदुआ जंगल की तरफ गया है उसके पगमार्क सुबह 10 बजे जंगल की तरफ मिले है, लगातार वन अमले के द्वारा उस तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में वन विभाग के लगातार मूवमेंट पर नजर रख रहा है।
बकरी पर हमला