फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: दो कार आपस में भिड़ीं, पति-पत्नी और चार माह के मासूम की मौत, कपूरदा दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Mon, 07 Apr 2025 08:38 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। हादसा दो कारों के टकराने से हुआ। लोगों ने बताया कि दोनों कार रफ्तार में थीं और मोड़ पर आमने-सामने भिड़ गईं। 
विज्ञापन
हादसे में मृत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में दो कारों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हुए हैं। हादसे में चार माह का मासूम और उसके माता-पिता की जान चली गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कपूरदा माता के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार मोड़ पर सामने से आई मौत की चपेट में आ गया। छिंदवाड़ा-सिवनी रोड पर घाट परासिया और नवेगांव के बीच वासुदेव टाइल्स फैक्ट्री के सामने दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक ही परिवार के मां-पिता और चार महीने के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे और महिला समेत 6 लोग घायल हो गए।

कार में घूमने निकला था पूरा परिवार
छिंदवाड़ा के गुरैया रोड निवासी दिनेश उईके (38) पत्नी कंचन उईके, चार माह के बेटे सागर, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार के साथ कपूरदा माता के दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी कार जैसे ही मोड़ पर पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उईके परिवार की कार के परखच्चे उड़ गए। दिनेश, कंचन और मासूम सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कार की छत पर खड़े होकर स्टंट करता दिखा युवक, दूसरा साथी दरवाजे से आधा बाहर, पुलिस कर रही तलाश

बच्चों की चीखें सुनकर दौड़े लोग, कार के शीशे तोड़कर निकाले शव
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। तीन बच्चे- दिव्यांश (11), प्रियांश (8), देवांशी (8) और बुआ सीमा उईके (26) कार में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी कार में सवार नागपुर निवासी भी घायल
दूसरी कार में सवार महेश भामकर (30), नीरज ढोक (40) और राजेंद्र साहू (45) भी इस टक्कर में घायल हुए हैं। तीनों नागपुर से कपूरदा माता के दर्शन के लिए आ रहे थे। महेश को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य दो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ड्यूटी से घर लौट रहे आरक्षक को डंपर ने कुचला, 20 फीट तक बाइक को घसीट कर ले गया

तेज रफ्तार और मोड़ बना हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं। घाट परासिया के मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
कुड्डीपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें