फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: लिव-इन रिलेशन तोड़ा तो नाराज बुजुर्ग ने दो सगी बहनों पर किया हमला, दोनों गंभीर घायल

Tue, 25 Nov 2025 02:53 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

लिव इन रिश्ते से अलग हुई युवती पर नाराज बुजुर्ग ने कटर से हमला कर दिया। हमले में घायल युवती और उसकी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल हुई बहने
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदामेटा-उमरिया लाइन क्षेत्र में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 62 वर्षीय बुजुर्ग ने कटर लेकर दो सगी बहनों पर अचानक हमला कर दिया। हमला इतना तेज और अचानक था कि दोनों महिलाएं लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। घटना की वजह एक टूटा हुआ लिव-इन रिश्ता बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे पूजा अहिरवार अपनी बहन पिंकी कवरेती के घर पहुंची थीं। दोनों ने घर के काम निपटाकर जैसे ही आराम से बैठीं, तभी पीछे से अरुण यादव (62) दबे कदमों आया और अचानक कटर से हमला कर दिया।

पूजा के गाल और गर्दन पर गहरे घाव आए, जबकि पिंकी के गले, पेट और गाल पर गंभीर चोटें लगीं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और दोनों बहनों को तत्काल परासिया अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


पूजा अहिरवार ने बताया कि उनकी बहन पिंकी करीब डेढ़ साल से अरुण यादव के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। कुछ समय पहले पिंकी ने उससे अलग रहने का फैसला कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर अरुण पिछले कई दिनों से परेशान घूम रहा था और रविवार को उसने कटर लेकर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: Indore News: मां का अंतिम संस्कार छोड़कर ड्यूटी पर डटी बीएलओ नीलू गौड़, इंदौर में पेश की अनोखी मिसाल

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस आरोपी अरुण यादव को बेहोशी की हालत में परासिया अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस उसे इलाज के लिए लाई थी, उसी दौरान दोनों घायल बहनें भी अस्पताल में मौजूद थीं। पुलिस फिलहाल आरोपी के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसकी गिरफ्तारी व बयान दर्ज किए जा सकें।
विज्ञापन


बहरहाल चांदामेटा पुलिस ने दोनों बहनों के बयान दर्ज कर हमलावर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला लिव-इन संबंध में विवाद के चलते हमला करने का प्रतीत होता है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें