फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: कांग्रेस के युवा नेता की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नकुलनाथ ने जताया शोक

Sat, 08 Feb 2025 01:12 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के युवा नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवा नेता की मौत पर पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी दुख जताया है।
विज्ञापन
मिन्टू प्रजापति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिहोरा मडका के युवा कांग्रेस नेता मिंटू प्रजापति का देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। युवा नेता की मौत पर छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ ने दुख जताया है। 

विज्ञापन


दरअसल, मिंटू प्रजापति अपनी बाइक से रात करीब 11:00 बजे सिहोरा मटका से छिंदवाड़ा जाने के लिए रवाना हुआ था। सिंगोडी पेंच नदी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिंटू के सिर में गंभीर चोट आई और एक पैर भी टूट गया। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे मिंटू घर में ही था, अचानक वह छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा और अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।  
 
नकुलनाथ ने जताया दुख
पूर्व सांसद नकुलनाथ ने मिंटू की निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि छिंदवाड़ा के ग्राम सिहोरा मड़का निवासी युवा नेता मिंटू प्रजापति के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और मेरी व्यक्तिगत क्षति है। परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें