फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, खेत में काम कर रही महिला और पेड़ के नीचे खड़े बुजुर्ग पर वज्रपात

Sun, 19 May 2024 08:17 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला खेत में काम कर ही थी तो बुजुर्ग बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा जिले में बिजली गिरने से दो की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में बदले मौसम ने दो लोगों की जान ले ली। जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। महिला खेत में काम कर ही थी तो बुजुर्ग बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहला मामला जुनारदेव के तामिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुत्तोर का है। शनिवार शाम को गांव में रहने वाले पति-पत्नी गेहूं काटकर खेत से लौट रहे थे, तभी अचानक तेज गड़बड़हट के साथ बिजली गिरी। पत्नी रंगवती कुमरे की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पति वीरसा कुमरे भी बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मोहखेड के तिकाड़ी में वृद्ध की मौत
जिले के मोहखेड़ ब्लॉक के तिकाड़ी में खेत में काम करते वक्त एक बुजुर्ग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी बुरी तरह से झुलसने के कारण मौत हो गई। मृतक का नाम गेंदलाल चंद्रवंशी पिता तोड़े (55) है। जानकारी के मुताबिक आज गेंदलाल अपने बेटे के साथ खेत में काम कर रहा था तभी लगभग 5:30 बजे अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिर गई। बताया जा रहा है कि मृतक बारिश आने के दौरान एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था तभी अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उसका बेटा ट्रैक्टर चला रहा था। वह अपने पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें