फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: अलग-अलग हादसे में मासूम सहित तीन की मौत, मकान की नींव में भरे पानी में खेलने के दौरान डूबा बच्चा

Tue, 02 Jul 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

अलग-अलग हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। चांद में मकान की नींव में भरे पानी में खेलने के दौरान मासूम बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चांद नगर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिश्तेदारी में अपने मामा के घर आए एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक भव्य पिता सचिन शेंडे उम्र दो साल अपनी मां के साथ मामा के घर रहने आया था।

विज्ञापन


इस दौरान खेलते समय वह मकान की नींव में भरे पानी में गिर गया, जिसे कोई देख नहीं पाया। काफी देर तक जब मासूम बच्चा नजर नहीं आया तो उसकी मां और मामा उसकी तलाश करने लगी। बाद में उसका शव यहां नीम के पानी में उतराता दिखा। घटना के बाद यहां पर हड़कंप मच गया, तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जांच के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

छिंदवाड़ा में बिछुआ के नीमढाना में रहने वाले तीन साल के मासूम की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। जानकारी में पुलिस ने बताया कि नीमढाना निवासी गणेशलाल नवरे के तीन वर्षीय पुत्र राजवीर नवरे को बीते दिन सांप ने डस लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने तीन साल के मासूम राजवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 
विज्ञापन


पेड़ से गिरकर घायल की मौत
छिंदवाड़ा के झुर्रे में रहने वाले एक बुजुर्ग की पेड़ से आम तोड़ते वक्त गिरने से जान चली गई। हादसा सोमवार के दिन का बताया जा रहा है। जानकारी में पुलिस ने बताया कि झुर्रे निवासी 65 वर्षीय भवानी पिता रुपलाल नामक बुजुर्ग सोमवार के दिन आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। वहां से गिरकर भवानी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें