फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: सेक्सटॉर्शन ने ली शिक्षक की जान, सुसाइड नोट से खुलासा, वीडियो कॉल के जरिए किया जा रहा था ब्लैकमेल

Wed, 12 Jun 2024 10:11 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के शिक्षक को लगातार फेसबुक और वॉट्सएप पर अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसके चलते उन्होंने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरवाड़ा के गंज बाजार में रहने वाले एक शासकीय शिक्षक ने सेक्सटॉर्शन  से प्रताड़ित होकर सुसाइड कर लिया। शिक्षक को लगातार फेसबुक और वॉट्सएप पर अज्ञात नंबरों से वीडियो कॉल द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। प्रारंभिक जांच में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमरवाड़ा के गंज बाज़ार में रहने वाले सुरेश चौरसिया शासकीय शिक्षक थे। उन्होंने मंगलवार को अपने ही घर में जहर पी लिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अमरवाड़ा हॉस्पिटल लेकर आए। जहां जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था, जिसे पढ़कर पता चला कि उन्हें मोबाइल फोन पर अंजान नंबर से वीडियो कॉल आता था तथा जिसमें एक लड़की द्वारा उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है, वहीं मोबाइल में आने वाले कॉल को ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें