फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: पावती बनाने के नाम पर सात हजार रुपये रिश्वत ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 22 May 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में आईसीआईसीआई बैंक के सामने बुधवार को सात हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए परासिया पटवारी कमल गढ़ेवाल को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। 10 हजार में काम पूरा करने को कह रहा था।
विज्ञापन
पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकायुक्त टीम ने बुधवार को परासिया (छिंदवाड़ा) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पावती बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे एक पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, न्यूटन चीखली निवासी गुलफाम अंसारी ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसकी बहन के नाम पर उसने चिखली कला में नौ हजार वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था।

विज्ञापन


बता दें कि इसकी पावती बनवाने के नाम पर वह पटवारी के पास गया तो पटवारी कमल गढ़ेवाल ने 10,000 की रिश्वत की मांग की। इसके चलते लोकायुक्त की टीम ने आईसीआईसीआई बैंक के सामने आरोपी  को सात हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए धर दबोचा।

इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं पांच अन्य सदस्य थे। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें