फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने किसान से 2 लाख 75 हजार लूट, रामेश्वरम धाम के पास हुई वारदात

Sat, 29 Jun 2024 11:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में फसल बेचकर घर जा रहे किसान से बदमाशों ने दो लाख से अधिक रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के चौरई के रामेश्वरम धाम के पास एक व्यापारी से अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी अड़ा कर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोक कर 275000 लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चौरई के ग्राम माचागोरा निवासी किसान नीलकंठ साहू कुसमेली मंडी छिंदवाड़ा से गेहूं बेचकर मिले दो लाख पचहत्तर रुपये लेकर माचागोरा अपने घर जा रहा था। इस दौरान सिहोरा माल बस्ती के पास दो लोगों ने नीलकंठ साहू की मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगा दी आौर चाबी निकालकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल झोंक दिया। इसके बाद बादमाश गाड़ी की डिक्की में रखे रुपये निकालकर भाग गए। सूचना पर चौरई एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी ली और लूटेरों की तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें