फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News:  जांच के बाद बोरवेल मालिक और ड्राइवर पर केस, मजदूर की करंट लगने से हुई थी मौत

Sat, 04 May 2024 02:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पुलिस की जांच में सामने आया कि जांच में सामने आया कि बोरबेल मालिक ने युवक से सड़क पर झूल रही 11 केवी विद्युत लाइन को ऊपर करने के लिए कहा था। इस दौरान बोरवेल चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के हर्रई के सेजवाड़ा के समीप बोरबेल का काम करने वाला एक युवक करंट की चपेट में आ गया था। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि बोरबेल मालिक ने युवक को सड़क पर झूल रही 11 केवी विद्युत लाइन ऊपर करने के लिए कहा था। इस दौरान बोरवेल चालक ने लापरवाही से गाड़ी आगे बढ़ा दी थी। जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया था। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


एसआई टीडी धार्वे ने बताया कि अमरवाड़ा निवासी जगदीश साहू के पास बोरवेल मशीन है। 30 अप्रैल को खेत में बोर करके बोरवेल गाड़ी लौट रही थी। सेजवाड़ा और कारापाठा के बीच 11 केवी विद्युत लाइन काफी नीचे थी। जगदीश ने मजदूर बसंत उईके और दिनेश को विद्युत लाइन ऊपर करने कहा था। बसंत और दिनेश विद्युत लाइन ऊपर कर रहे थे। इस दौरान बोरवेल चालक पाल सिंह परतेती ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। करंट गाड़ी में आ गया और बसंत करंट की चपेट में आकर गिर गया था। बसंत को अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने बोरवेल मालिक जगदीश साहू और चालक पाल सिंह परतेती के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें