फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: गेहूं की कटाई करने पहुंची सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ, हीरावाड़ी में अलग अंदाज में नजर आईं

Wed, 13 Mar 2024 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ गेहूं की कटाई करने के लिए खेत में पहुंच गईं। पांढुर्ना के हीरावाड़ी में प्रियानाथ अलग अंदाज में नजर आईं।
विज्ञापन
गेहूं काटते हुए प्रियानाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा पहुंची सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ ने बुधवार को ग्राम हीराबादी में बहनों के साथ खेतों में गेहूं की कटाई की एवं उनका हालचाल जाना। नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पांढुर्ना पहुंची थी।

विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने एक खेत के पास अपना काफिला रुकवा कर खेतों में पहुंच गईं तथा वहां पर गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई की और उनका हालचाल पूछा। इस दौरान उनके साथ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौजूद थीं। नकुलनाथ की धर्मपत्नी प्रियानाथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सांसद नकुलनाथ की टिकट लोकसभा के लिए फाइनल हुई है। वहीं, आज उनकी पत्नी प्रियानाथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पांढुर्ना दौरे पर पहुंची थी। यहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें